Connect with us

क्राइम

भारतीय जवानों ने लश्कर के शीर्ष कमांडर अल्ताफ को ठोका, कश्मीर में संयुक्त तलाशी अभियान जारी

भारतीय जवानों ने लश्कर के शीर्ष कमांडर अल्ताफ को ठोका, कश्मीर में संयुक्त तलाशी अभियान जारी
सीएन, जम्मू।
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली। इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू.कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों के गोली चलाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार सेना को इस इलाके में आतंकियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली और ऐसे में सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सेना के आने की भनक लगते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दीए जिसके जवाब में सेना ने भी गोलीबारी की। सेना की इस जवाबी कार्रवाई में लश्कर का टॉप कमांडर अल्ताफ लाली मारा गया। गौरतलब है कि टीआरएफ लश्कर से ही जुड़ा एक आतंकी संगठन है। इस क्रम में उन्होंने बांदीपुरा में मुठभेड़ में लश्कर.एण्.तैयबा के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मार गिराया। यह अभियान 26 लोगों की जान लेने वाले हमले में शामिल संदिग्ध लश्कर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान का हिस्सा है। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली। इसके  बाद भारतीय सेना और जम्मू.कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने फायरिंग की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इससे पहले खबर आई कि जम्मू.कश्मीर के बांदीपोरा जिले में हुई मुठभेड़ में आतंकवादियों का एक सहयोगी मारा गया। अभियान में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे। यहां उन्हें बांदीपुरा में चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई। वह स्थिति की व्यापक सुरक्षा समीक्षा करेंगे। पहलगाम आतंकी हमले के पीछे संदिग्ध लश्कर.ए.तैयबा के आतंकवादियों का पता लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन के बारे में वे जानकारी लेंगे। एक अन्य घटना चक्र मेंए शुक्रवार को सुरक्षाबलों और जम्मू.कश्मीर प्रशासन ने पहलगाम हमले में शामिल माने जा रहे दो आतंकवादियों के घरों को नष्ट कर दिया। बिजबेहरा में लश्कर आतंकवादी आदिल हुसैन थोकर के घर को आईईडी से उड़ा दिया गया जबकि त्राल में आसिफ शेख के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING