Connect with us

क्राइम

सहसपुर थाना क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप, आरोपियों को भेजा जेल

सीएन, देहरादून। जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार रात को कार सवार तीन लोगों ने एक किशोरी को शीतला नदी के जंगल में ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुराचार किया है। बदहवास स्थिति में अपने घर पहुंची किशोरी बार बार उल्टी कर रही थी। तब परिजनों ने उससे पूछा तब किशोरी ने आपबीती सुनाई। परिजनों ने बेटी को देहरादून अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराने के साथ ही तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामुहिक दुराचार व पोक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थाना सहसपुर के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के मुख्य मार्ग स्थित चक्की पर आटा लेने गयी थी। करीब आठ बजे जब वह घर लौट रही थी तब एक आरोपी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय गंगा सिंह निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर ने घूमने के बहाने किशोरी को अपनी कार में बैठा दिया। जहां से वह किशोरी को गांव से करीब एक किमी दूर सीधे शीतला नदी के जंगल में ले गया। आरोप है कि अनिल कुमार ने जंगल में किशोरी के गांव के दो अन्य युवकों को भी बुला दिया।जहां आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन सामुहिक दुराचार किया। जिसके बाद आरोपियों ने किशोरी को उसके घर के पीछे बदहवास स्थिति में ट्यूबेल के पास छोडकर फरार हो गये।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING