Connect with us

क्राइम

हैङाखान गांव के पास प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या की

सीएन, हल्द्वानी। भीमताल विकास खंड के हैङाखान गांव के पास प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि परिजन उनकी शादी से खुश नहीं थे। बताया गया है कि प्रेमी युगल ने अपने प्यार का जिक्र परिजनों से भी किया, परिवार वालों ने जब प्यार के रिश्ते को मंजूर नहीं किया तो प्रेमी युगल ने जहर खाकर जीवन समाप्त कर ली। दोनों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नैनीताल तहसील क्षेत्र के राजस्व पुलिस के अधीन आने वाले हैड़ाखान के सिवाड़ गांव में रहने वाले राम सिंह (31) पुत्र गणेश सिंह गांव में रहकर खेती बाड़ी का काम करता है। उसका गांव में ही रहने वाली अनीता (18) पुत्र लक्ष्मण के साथ पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिवस दोनों गांव के पास बनी एक झोपड़ीनुमा ढाबे के पास आए और परिजनों को मनाने का प्रयास किया।जब दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनाने से इंकार कर दिया तो उन्होंने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। दोनों की मौत से गांव में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक, एसआई मनोहर जोशी मौके पर पहुंच और शव को पोसटमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से आये फॉर्च्यूनर व स्कॉर्पियो कार सवार पर्यटकों के बीच गोलीबारी, उत्तराखंड निवासी रिटायर ब्रिगेडियर की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING