Connect with us

क्राइम

स्कूटी में ले जा रहा था 10 किलो गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्कूटी में ले जा रहा था 10 किलो गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीएन, रामनगर।
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जिले में अवैध नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध तस्कर की रोकथाम करने हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप रामनगर के पुलिस उपाधीक्षक बलजीत सिंह भाकुनी के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक मनोज सिहं अधिकारी मय चीता कांस्टेबल गगन भण्डारी व संजय सिह व चीता कांस्टेबल हेमन्त सिंह, एजाज अहमद के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत को देखरेख शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था व एडीटीएफ मैं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने एवं तस्करों की गिरफ्तारी करने हेतु चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र मोहन लाल पोखरियाल निवासी दुर्गा पब्लिक विद्यालय जसपुर खुर्द काशीपुर उधम सिंह नगर को 9 किलो 855 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ कोटद्वार रोड रामनगर से स्कूटी एक्टिवा संख्या यूके 18सी-8429 में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING