Connect with us

क्राइम

तल्लीताल में पर्यटको से टैक्सी चालक ने की धोखाधड़ी

सीएन नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में पर्यटको से टैक्सी चालक द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आए है जिसके बाद पर्यटको ने तल्लीताल थाने में टैक्सी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। जानकारी के अनुसार कोलकत्ता से नैनीताल घूमने आए पर्यटको ने एक टैक्सी चालक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की की हैं पर्यटको के अनुसार वह 6 अप्रैल को नैनीताल पहुचे थे जहा से उन्होंने मुक्तेश्वर जाने के लिए 5 लोगो के हिसाब से एक टैक्सी बुक करवाई थी। जिसके लिए एक दिन का 600 रुपये किराया पर तय हुआ था। जिसके बाद फिर 4 दिन के लिए 2400 रुपये पर 4 दिन की घूमाने की बात तय हुई। जहा पर पर्यटको ने टैक्सी चालक को पूरे पैसे दे दिए। वही टैक्सी चालक ने पर्यटको को 3 दिन घूमा कर चौथे दिन वह गायब हो गया। जब पर्यटको ने टैक्सी चालक से सम्पर्क करने की कोशिश की तो टैक्सी चालक ने आने से और पैसे वापस करने से मना कर दिया। जिसके बाद पर्यटको ने तल्लीताल थाने में टैक्सी चालक के खिलाफ तल्लीताल थाने में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पुलिस द्वारा मुक्तेश्वर निवासी टैक्सी चालक को फोन पर फटकार लगाते हुए पर्यटको के पैसे वापस मांगे गए जिसके बाद टैक्सी चालक ने गूगल पे के माध्यम से पर्यटको के बाकी पैसे वापस कर दिए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING