Connect with us

क्राइम

थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक सट्टोरिया को किया गया गिरफ्तार

थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक सट्टोरिया को किया गया गिरफ्तार
सीएन, हल्द्वानी।
अवैध जुआ/सट्टा की रोकथाम हेतू जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अभियान प्रचलित है इसी क्रम मे थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के दिशा-निर्देशन मे बनभूलपुरा थाना पुलिस द्वारा विगत रात्रि एक सटोरिया समीर पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी लाइन नंबर 17 मदरसा इशातुल इस्लाम के पास वार्ड नंबर 25 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 22 वर्ष को सट्टा पर्ची के माध्यम से जुआ/सट्टा मे लगाते हुऐ नई बस्ती ताज मस्जिद के पीछे गली मे थाना वनभूलपुरा से मय सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता व नगदी 1050 के साथ पकडा गया। जिसके विरुद्ध थाना वनभूलपुरा पर मुकदमा धारा-13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसका अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है। पुलिस टीम में अमनदीप सिंह थाना बनभूलपुरा, मुन्ना सिंह थाना वनभूलपुरा शामिल थे।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING