Connect with us

क्राइम

अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरन प्रजाति के घुरल की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरन प्रजाति के घुरल की मौत
सीएन, नैनीताल।
यहां हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग के बेलुवाखान के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हिरन प्रजाति के घुरल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर सांय बेलुवाखान हिरन प्रजाति के घुरल सड़क पार कर रहा था तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिस कारण घुरल की मौके पर मौत हो गई। बेलुवाखान निवासी बबलू चन्द्रा ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को देदी। वन कर्मियों ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे दफना दिया। मालूम हो कि तेज गति से चलने वाल वाहनों के कारण मार्गों में आये दिन वन्य जीव हादसे का शिकार हो रहे है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING