Connect with us

क्राइम

अतिक्रमण तोड़ने वाले जेसीबी चालक को जान का खतरा, ईई से लगाई गुहार

अतिक्रमण तोड़ने वाले जेसीबी चालक को जान का खतरा, ईई से लगाई गुहार
सीएन, नैनीताल।
नगर के निकटवर्ती बारापत्थर क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चली जेसीबी के बाद जेसीबी के चालक ने उसकी जान को खतरा होने की बात कही है। सुरक्षा की मांग करते हुए जेसीबी चालक ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र देते हुए सुरक्षा दिलाने की मांग की है। मालूम हो कि बारापत्थर क्षेत्र में बीते माह जिला प्रशासन, जिला विकास प्राधीकरण, नगर पालिका व लोनिवि ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध निर्माणों पर जेसीबी चला दी थी। वहीं बीते कुछ दिन पहले जेसीबी चालक देवेंद्र संबल ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि बारापत्थर क्षेत्र में सफाई के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा जेसीबी देखते ही गाली गलौच शुरू कर दी। साथ ही उसको मारने की धमकी भी दी। उसने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से सुरक्षा दिलाने की मांग की है। लोनिवि के अधिसाशी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि जेसीबी चालक की शिकायत के बाद एसडीएम को पत्र भेज चालक की सुरक्षा की मांग की है। कहा कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के जेसीबी व चालक को क्षेत्र में नहीं भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम की क्यूआरटी अलर्ट, एलपीजी गैस कालाबाजारी पर 04 मुकदमे दर्ज, 12 घरेलू व 28 व्यवसायिक तथा 22 छोटे सिलेंडर व 01 पिकअप वाहन जब्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING