Connect with us

उत्तर प्रदेश

युवक ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की गोली मार कर दी हत्या

सीएन, आगरा। यूपी के आगरा में एक युवक ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी को गोली मार दी है. वारदात के बाद आरोपी पत्नी का शव मौके पर छोड़ कर फरार हो गया.यह वारदात मऊ दरवाजा क्षेत्र में गढ़ी असरफअली का है. आरोपी की पहचान उपेंद्र उर्फ भंवरपाल यादव के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश करने के साथ ही मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने पास पड़ोस के लोगों से वारदात के संबंध में पूछताछ की है. इसमें पता चला कि आरोपी उपेंद्र की पहली पत्नी के देहांत के बाद उसने ज्योति से दूसरी शादी की थी. उसे एक तीन साल का बेटा भी है. बुधवार की शाम उपेंद्र घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर ज्योति से उसकी बहस हो गई. देखते ही देखते उपेंद्र इतना आक्रोशित हो गया कि उसने तमंचा निकालकर पत्नी ज्योति के सीने में बुलेट दाग दिया. इस वारदात में ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई. पड़ोसियों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल ईनामी मुख्य शूटर पंडित को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टमआगरा पुलिस ने बताया कि शव कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया है. वहीं परिजनों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करा दिया. उधर, पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है. आरोपी की तलाश में पुलिस इलेक्ट्रानिक और मैन्युअल सर्विलांस का इस्तेमाल कर रही है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल ईनामी मुख्य शूटर पंडित को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING