Connect with us

क्राइम

सनसनीखेज प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल ईनामी मुख्य शूटर पंडित को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

सीएन, रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में हुए प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। एसटीएफ के अधिकारियों ने आज इसका खुलासा किया। बताया कि 12 अक्टूबर 2020 को उत्तराखण्ड के रुद्रपुर क्षेत्र के भदईपुरा वार्ड नंबर 13 में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश सिंह धामी की उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे एक आई-10 कार में सवार बदमाश भदईपुरा पहुंचे। एक युवक ने पार्षद धामी को घर से बाहर बुलाया और बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान कार में सवार अन्य बदमाश मौके पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों की गोलियां धामी के सिर, गले और सीने में लगीं। गंभीर रूप से घायल पार्षद ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा कर उनकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि यह हत्या राजनीतिक रंजिश एवं क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम थी। हत्या को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के पेशेवर शूटरों को लगभग चार लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा 07 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस अब तक 07 में से 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि रिंकू शर्मा उर्फ पंडित घटना के बाद से ही फरार था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड उत्तराखण्ड के चर्चित जघन्य अपराधों में से एक था, जिसमें शामिल आरोपी पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलांस, मानव स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं तथा भौतिक साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा था। पिछले लगभग एक माह से एसटीएफ की टीम इस आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी। अजय सिंह ने बताया कि आज प्रातः तड़के विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि उक्त इनामी शूटर रुद्रपुर क्षेत्र में मौजूद है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम एवं कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन घेराबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।सटीक रणनीति और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने इनामी आरोपी रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2020 में हुए पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में यह आरोपी एक पेशेवर शूटर के रूप में शामिल था, जिसे साजिश के तहत सुपारी देकर हत्या में शामिल किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती , रंगदारी-वसूली व गैंगस्टर के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत जघन्य अपराधों में वांछित एवं फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
आज प्रातः तड़के एसटीएफ को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त इनामी अपराधी रुद्रपुर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ एवं कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में नाकेबंदी व घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसे कोतवाली रुद्रपुर में दाखिल कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू शर्मा उर्फ पंडित पुत्र मुकेश शर्मा निवासी जग्गा का पुरा थाना डिमनी जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है। उसकी उम्र 32 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली उत्तराखण्ड एसटीएफ की टीम में निरीक्षक एमपी. सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल गोविन्द बिष्ट, कांस्टेबल गुरवंत सिंह, मोहित वर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल, दुर्गा सिंह पापड़ा, कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, उपनिरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल अमित कुमार व रघुनाथ सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने अल्मोड़ा निवासी यूकास्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत को किया सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING