Connect with us

बागेश्वर

एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती बने भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

सीएन,बागेश्वर/गरुड़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मंडोली जी द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए गरुड़ क्षेत्र के युवा नेता एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और युवाओं के बीच लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उंनके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मंडोली, भाजपा जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित समस्त बागेश्वर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गडि़या, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भाजपा परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। युवाओं को संगठन से जोड़ना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।” क्षेत्र में युवाओं में इस नियुक्ति को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING