Connect with us

बागेश्वर

बागेश्वर जिला योजना को मिली स्वीकृति : ₹5961 लाख के परिव्यय से विकास कार्यों को गति, जनहित प्राथमिकताओं पर जोर

सीएन, बागेश्वरकाबिना मंत्री शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन व जनपद के प्रभारी मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में वार्षिक जिला योजना की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए जनपद का कुल 5961.00 लाख रुपये का विभागवार परिव्यय निर्धारित करते हुए कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे द्वारा प्रभारी मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया गया। बैठक में समस्त विभागों द्वारा प्रस्तावित जिला योजना के अंतर्गत अपने-अपने विभागों से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत करते हुए निर्धारित परिव्यय के उपयोग एवं प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया गया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक योजनाओं को जिला योजना में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के माध्यम से ही जनपद को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने सभी प्रस्तावित कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री जी ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा महिला समूहों से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर बागेश्वर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिनेश रावत सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बेतरतीब कट में वाहनों की जबरदस्त टक्कर, एक महिला की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING