Connect with us

बागेश्वर

रुपा के सुसाइड नोट से मौत के मामले में नया मोड़ : चरित्र पर लगाए दाग को सह नहीं सकी विवाहिता

सीएन, बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के कौसानी पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत भोजगण गांव की 21 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस को मृतका के हाथ का लिखा एक भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर अपने पति को जिम्मेदार ठहराया है। मृतका ने नोट में लिखा है कि उस पर बेवफाई और चरित्रहीन होने के झूठे आरोप लगाए गए, जिससे आहत होकर उसके सामने आत्मघाती कदम उठाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। बीते मंगलवार को भोजगण निवासी रूपा देवी (21) पत्नी अमित सिंह का शव मंगलवार को गांव में ही गोशाला के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। परिजनों की सूचना पर पहुंची कौसानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतका की मां गीता देवी ने पहले ही गंभीर सवाल खड़े किए थे। अब पुलिस के हाथ लगे सुसाइड नोट में मृतका ने अपनी आखिरी पीड़ा बयां की है। रूपा ने लिखा है कि वह अपने घर की खुशहाली के लिए हर मंदिर गई और मन्नतें मांगीं, लेकिन जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई, उसी ने उस पर चरित्रहीन होने का कलंक लगा दिया। परिवार के अन्य लोगों ने भी उसे कभी सम्मान नहीं दिया और नौकरानी से अधिक कुछ नहीं समझा। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने जीवन लीला समाप्त कर ली। सीओ अजय लाल शाह ने कहा कि इस मामले में अभी तक मृतका के मायके पक्ष या किसी अन्य की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौके से मिले सुसाइड नोट की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING