Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड: पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल

उत्तराखंड: पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल
सीएन, हरिद्वार।
जनपद हरिद्वार से गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस की रूटीन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश निकटवर्ती जिले मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है मौके पर एसपी देहात स्वप्न किशोर मौजूद है। थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत अभी कुछ घंटे पहले तड़के हरिद्वार पुलिस की गौ तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। गोली लगने पर बदमाश को इलाज हेतु रुड़की अस्पताल भेजा गया।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING