Connect with us

क्राइम

वनाग्नि : 146 लोगों के खिलाफ प्रदेश भर में जंगल जलाने के केस दर्ज

सीएन, देहरादून। प्रदेश में चारों ओर तेज गर्मी और हवाओं के चलते गढ़वाल और कुमाऊं में कई जगह जंगल धधके हुए हैं। पिछले 24 घंटे में ही प्रदेश भर में रिकार्ड 54 जगह जंगलों में आग लगी। जिसमें 76 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले हैं। वहीं अब तक 146 लोगों के खिलाफ प्रदेश भर में जंगल जलाने के केस दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में अब तक 656 हेक्टेयर जंगल जल गए हैं। जबिक सीजन में अब तक 544 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। एपीसीसीएफ फारेस्ट फायर निशांत वर्मा ने बताया कि सभी डिवीजनों व पार्कों में हाई अलर्ट किया गया है। कर्मचारियों व अधिकारियों को चौबीस घंटे फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बेहद जरूरी ना होने पर सभी की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। कंट्रोल बर्निंग सहित तमाम सुरक्षा उपाए किए जा रहे हैं।नि शांत वर्मा के अनुसार अब तक 17 लोगों को जंगलों में आग लगाने पर नामजद किया गया है। जबकि 129 मामलों में अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम में केस किए गए हैं। एफएसआई से फायर अलर्ट मिलते ही तत्काल संबंधित डिवीजन के अधिकारी मौके पर जाकर आग बुझाने में जुट रहे हैं। तीन दिन पहले 24 घंटे में 52 जगह जंगल जलने का रिकार्ड आंकड़ा दर्ज हुआ था।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING