Connect with us

क्राइम

जब डीएम ने एसडीएम को ठगने की कोशिश की

सीएन, देहरादून। साइबर ठग ने व्हाटसएप पर जिलाधिकारी का फोटो लगाकर उप जिलाधिकारी को मैसेज भेज दिया। उनसे कुछ मदद मांगी गई मगर संदेह होने पर उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को फोन कर मामले से अवगत कराया। तब पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश पर इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के फोन पर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की फोटो लगे व्हाटसएप से मैसेज आया ‘हेलो विनोद कुमार आप कैसे हैं’। उप जिलाधिकारी कुछ समझ पाते इसके तुरंत बाद दूसरा मैसेज आया आप इस समय कहां हैं। वह मैसेज का जवाब देने ही वाले थे कि तभी तीसरा मैसेज आया। उप जिलाधिकारी मैसेज देखकर असमंजस में पड़ गए। उन्हें संदेह हुआ। उस मैसेज में यह भी कहा गया था कि मैं एक जरूरी मीटिंग में हूं, कुछ जरूरी मदद चाहिए।
थोड़ी देर सोचने के बाद उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को फोन कर मैसेज के संबंध में बात की। जिलाधिकारी ने ऐसे किसी मैसेज को भेजने से इन्कार करते हुए मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल के माध्यम से की जा रही है। प्रारंभिक जांच में फेक आईडी बनाए जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा यह जानकारी मिल रही है कि राजस्थान में किसी स्थान से यह फेक आईडी संचालित की जा रही थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैसेज भेजने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी की फेक आईडी से विकासनगर के उपजिलाधिकारी को व्हाटसएप मैसेज आने के बाद जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोई व्यक्ति उनकी व्हाटसएप पर फोटो लगाकर कॉल या मैसेज करे तो तत्काल पुलिस या साइबर सेल के नंबर 1930 पर शिकायत करें।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING