Connect with us

क्राइम

राजधानी देहरादून में युवक की खुलेआम गोली मारकर हत्या

सीएन, देहरादून। बुधवार की सुबह राजधानी देहरादून में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तिब्बती मार्केट के पास युवक को गोली मारकर बदमाश फरार हो गया। गंभीर अवस्था में युवक को दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची, जानकारी जुटाई जा रही है। पहले भी कई बार अर्जुन को धमकी दे चुका है। इस बारे में वसंत विहार थाने और एसएसपी को कई बार शिकायत दर्ज की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विनोद उनियाल ने एक साल पहले अर्जुन की मां से दो फ्लैट भी लिए थे। उनका घर वसंत विहार आईटीबीपी के पास है। घर में पत्नी के अलावा बेटा साढ़े चार साल और बेटी साढ़े तीन साल की है। बुधवार की सुबह दो लोग स्कूटी पर आए और अर्जुन शर्मा पर फायर कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही पूरे जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है। जा रहा है कि मृतक अर्जुन शर्मा (40) जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक था। पिछले कई साल से उनके साथ कार्य करने वाले विजय ने आरोप लगाया कि अर्जुन शर्मा का विजय उनियाल के साथ प्रॉपर्टी के लेकर 40 से 42 करोड़ रुपए का लेनदेन है। पहले भी कई बार अर्जुन को धमकी दे चुका है। इस बारे में वसंत विहार थाने और एसएसपी को कई बार शिकायत दर्ज की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विनोद उनियाल ने एक साल पहले अर्जुन की मां से दो फ्लैट भी लिए थे। उनका घर वसंत विहार आईटीबीपी के पास है। घर में पत्नी के अलावा बेटा साढ़े चार साल और बेटी साढ़े तीन साल की है। बुधवार की सुबह दो लोग स्कूटी पर आए और अर्जुन शर्मा पर फायर कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही पूरे जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING