Connect with us

संस्कृति

नैनीताल शहर की महिला दलों, होलियारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यक्रमों को लेकर चर्चा

सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026  की तैयारियों हेतु नैनीताल शहर की प्रमुख महिला दलों, महिला होलियारों एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक सभा भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता अशोक साह द्वारा की गई। संस्था के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी ने फागोत्सव 2026 के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात महिला दलों से आयोजन को भव्य बनाने सम्बन्ध में परिचर्चा हुई। इसके साथ ही महिला होली कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से इस वर्ष भी आयोजित करने हेतु वार्ता हुई। महासचिव ने बताया कि 23 और 24 फरवरी को दो दिवसीय महिला होली दलों का प्रतिभाग कार्यक्रम होगा। जिसमें नैनीताल एवं अन्य जिलों से भी महिला होली दलों का प्रतिभाग होगा। उद्घाटन दिवस 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे से होली जुलुस एवं महिला स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन धर्मशाला तल्लीताल से नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ होगा होगा। महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संस्था के पूर्व वर्षों में हुए है कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इस वर्ष भव्य फागोत्सव आयोजन में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात रखी। संचालन मोहित लाल साह ने किया। इस दौरान संरक्षक घनश्याम लाल साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, हरीश सिंह राणा, गिरीश जोशी, किशन नेगी, ललित साह,  भुवन बिष्ट, आलोक चौधरी, कैलाश बोरा, आनंद बिष्ट, जीवंती भट्ट, अमिता साह, रेखा जोशी, तारा बोरा, खष्टी बिष्ट, कविता गंगोला, सुमन साह, रेशमा टंडन, हेमा जोशी, सुनीता वर्मा, भारती कैड़ा, रुचि बेलवाल, ज्योति साह, मंजू पांडे, हेमा जोशी, कलावती असवाल, हिमांशु तिवारी, तुलसी बिष्ट, अदिति खुराना, दीपा जोशी, कुसुम सनवाल, नीरू पुजारी आदि उपस्थित रहे।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING