Connect with us

संस्कृति

नैनीताल समाचार पटांगण में होने वाली होली बैठक हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

सीएन, नैनीताल। पाक्षिक नैनीताल समाचार पटांगण में होने वाली होली बैठक हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। इस होली बैठक का यह 37 वां साल था। इस अवसर पर वरिष्ठ होलियार अजय कुमार अज्जू को सम्मानित किया गया। इससे पहले नैनीताल समाचार द्वारा 33 होलियार सम्मानित किए जा चुके हैं। बैठक में पंकज उप्रेती, प्रभात साह गंगोला, मनोज पांडे, रक्षित साह और कक्षा 7 में पढ़ने वाली अवर्णिका जोशी ने विभिन्न राग-रागनियों पर आधारित होलियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  इस कार्यक्रम में धीरज उप्रेती, नवीन बेगाना, और अमन महाजन ने तबले में संगत दी। युगमंच द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रक्षिक्षित लगभग दो दर्जन छोटे बच्चों ने भी उपस्थित रसिक श्रोताओं का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में युगमंच के जहूर आलम, राजीव लोचन साह,   हरीश पंत , प्रोफेसर के.बी. मेलकानी, सतीश जोशी, रेखा जोशी, डा० प्राची टम्टा, राजा साह, योगेश साह , नवीन चंद्र कफलटिया, संजीव भगत , प्रसिद्ध होली गायक हेम पांडे, राजीव त्रिपाठी, हरीश राणा , अनिल कुमार, मनोज कुमार, दया कृष्ण शर्मा, दिनेश उपाध्याय, प्रताप सिंह खाती, अरुण रौतेला, विनीता यशस्वी  आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हजारों फिल्मी गीत गाने वाली दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 92 की उम्र में इस दुनिया को किया अलविदा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING