Connect with us

संस्कृति

नैनीताल में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू, सर्बजनिन कमेटी की बैठक में आय-व्यय पर हुई चर्चा

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आगामी अक्तूबर माह में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध ‘दुर्गा पूजा महोत्सव’ की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव के भव्य और सुचारु संचालन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान पिछले आयोजन के आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया गया,इसके साथ ही इस वर्ष अक्तूबर में आयोजित होने वाले दुर्गा महोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया गया।कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि नैनीताल में मनाया जाने वाला दुर्गा पूजा महोत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह कुमाऊंनी और बंगाली संस्कृति के अनूठे संगम का प्रतीक भी है। इस दौरान अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल महामंत्री उमेश मिश्रा, पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, दीपक गुरुरानी ,सुरेश चंद्र चौधरी, डॉली भट्टाचार्य, चित्रा शर्मा, अमिता साह ,सीमा साह ,अल्पना रॉय राकेश बिष्ट,अमन जाटव , सौरभ ठाकुर, प्रेम कुमार शर्मा, प्रशांत सिंह संजय कुमार, अक्षय अग्रवाल मौजूद रहे।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING