Connect with us

पर्यावरण

श्री राम सेवक सभा नैनीताल ने गोल्ज्यू मंदिर बजून में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौंधारोपण किया

सीएन, नैनीताल। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नैनीताल के संकल्प को साकार करते हुए श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा रविवार को गोल्ज्यू मंदिर, बजून के समीप एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 60 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें 30 देवदार एवं 30 तेजपत्ता के पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल विधायक सरिता आर्या तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद नैनीताल की अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री राम सेवक सभा नैनीताल के अध्यक्ष मनोज साह, नैना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की, श्री राम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ‘मंटू’, उपाध्यक्ष अशोक साह,प्रबंधक विमल चौधरी,कोषाध्यक्ष बिमल साह, श्री राम सेवक सभा नैनीताल के सदस्य अतुल साह, मोहित लाल साह, हरीश सिंह राणा, ललित मोहन साह, मिथिलेश पांडे, वन बीट अधिकारी गोधन सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, महेंद्र वर्मा, मुन्नी तिवारी, रणजीत शर्मा, संजय गुप्ता, भगवान सिंह कुंवर, राजेंद्र बोरा, प्रमोद रैकुनी, बालम सिंह, युवराज करायत, करन साह, विक्रम कनवाल, मनीष गैड़ा सहित श्री राम सेवक सभा नैनीताल के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं बाल कलाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल माल रोड पर 1 अगस्त से वाहनों के हॉर्न बजना हो जायेंगे बंद, उल्लंघन पर ₹1000 जुर्माना, आदेश पालन को आयुक्त ने की अपील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING