Connect with us

पर्यावरण

नैनीताल के विभिन्न विखं, ग्राम पंचायतों एवं पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया

सीएन, नैनीताल/भीमताल/हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में  जनपद में बृहद स्वछता अभियान जारी है भी जनपद के विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों एवं पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के 48 स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट एवं अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर सफाई की गई। जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने  अवगत कराया कि सभी विकास खंडों के ग्राम पंचायतों, सहित वन एवं नगरीय क्षेत्रों में  जन सहयोग से व्यापक स्वच्छता अभियान मंगलवार को भी संचालित किया गया ।  अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों, नदी तटों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाए रखना है अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं उसके आसपास फैले कूड़े-कचरे तथा अन्य ठोस अपशिष्ट को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। विभिन्न जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं अभियान में शामिल लोगों ने श्रमदान कर नदी एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इस दौरान ग्रामीणों को नदी एवं जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा न डालने तथा प्राकृतिक जलस्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने के लिए जागरूक भी किया गया। ग्रामीणों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ईई पर गिरी गाज, डीएम रयाल ने मांगा स्पष्टीकरण, सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु शासन को भेजा पत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING