पर्यावरण
पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डा. इंद्र दत्त भट्ट ने नैनीताल में जिनको बाईलोवा का पौंधा रोपा
सीएन, नैनीताल। वनस्पति विज्ञान विभाग के मिशन ग्रीन में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा के निदेशक, शिक्षाविद् डा. इंद्र दत्त भट्ट शामिल हुए। डॉ. भट्ट ने विभाग में देवदार, पदम, बुरांस, बांज, जिनको बाईलोवा, बेडू के पौंधे रोपे। इस अवसर पर डॉ. भट्ट ने कहा कि हरित धरती हमारी सकारात्मकता का प्रतीक है। जलवायु परिवर्तन को कम करने में हरित पृथ्वी ही कारगर है। डॉ. भट्ट ने कहा कि हर देश का नागरिक पौधे लगाने का श्रेष्ठ कार्य कर पर्यावरण में योगदान करे। विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने मिशन ग्रीन जीवन का श्रेष्ठ सकारात्मक एवं जीवन की विशालता को दिखाता है। इसलिए पौधे लगा मानवीय कर्त्तव्य है। पौधे रेंज ऑफिसर आनंद पाल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए। डॉ. भट्ट को शॉल ओढ़कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पौंधारोपण पर संस्थान के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर संजीद, वानिकी के विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष तिवारी, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. नवीन पांडे, मोहित, लीला, विशाल, शीतल कोरंगा, भावना पांडे, शिव राज कपकोटी ने भी पौधे लगाए।




























