Connect with us

संस्कृति

वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 15 जुलाई को नैनीताल सहित देश के 150 स्थानों पर होगा नाटकों का मंचन

सीएन, नैनीताल। संगीत नाटक अकादेमी द्वारा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है। इसकी मुख्य बात यह है कि वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ सौ वर्ष के उपलक्ष्य में इस महोत्सव के सभी नाटक देश प्रेम की भावना को समर्पित हैं। दूसरे, इसे 15 जुलाई 2026 को शाम छह बजे आयोजित किया जा रहा है यानी पूरे देश में नाटकों का मंचन एक ही दिन यानी 15 जुलाई 2026, एक ही समय शाम 6 बजे, पूरे देश के 150 स्थानों पर किया जाएगा। 15 जुलाई महाकवि कालिदास की जयंती है और इस प्रकार वंदे मातरम् की भावना को प्रतिष्ठित करने के लिये भारत भाव के प्रतिष्ठित कवि को भी इसी महोत्सव के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई है। भारत के 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों में किया जा रहा है। लगभग 150 नाटकों का मंचन 39 से अधिक भाषाओं और बोलियों में किया जाएगा 4,000 से ज्यादा रंगमंच के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में आधुनिक नाटकों के साथ-साथ, पुतुल, लोकनाट्य, नुक्कड़ इत्यादि की भी प्रस्तुतियाँ होंगी। इसी कड़ी में प्रयोगांक नैनीताल द्वारा 15 जुलाई 2026 बुधवार को सायं 6 बजे, राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल के प्रांगण मे एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की जायेगी. निर्देशन रोहित वर्मा द्वारा किया गाता है, ‘ हम भी देशभक्त ‘ नाट्य लेखन उमेश कांडपाल ‘सोनी’ द्वारा किया गया है. नाटक मे मुकेश धस्माना, नीरज डालाकोटी, मदन मेहरा, उमेश कांडपाल, रोहित वर्मा, पवन कुमार, नासिर अली, पंकज रंधावा, गौरव कुमार अभिनय कर रहे है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डा. इंद्र दत्त भट्ट ने नैनीताल में जिनको बाईलोवा का पौंधा रोपा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING