धर्मक्षेत्र
मां वैष्णो देवी मंदिर जोखिया में टैक्सी यूनियन द्वारा आयोजित महाभंडारे में सैकड़ों पर्यटकों व भक्तों ने मां का प्रसाद छका
सीएन, नैनीताल। मंगलवार को टैक्सी यूनियन भवाली/नैनीताल के तत्वावधान में भवाली-नैनीताल मार्ग के जोखिया स्थिति. मां वैष्णो देवी मंदिर में हर वर्ष की भांति आयोजित महाभंडारे में सैकड़ों पर्यटकों व भक्तों ने मां का प्रसाद छका और आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व मां वैष्णो देवी मंदिर जोखिया में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किये गये। मंगलवार को मंदिर में पूरी तरह धार्मिक वातावरण बना रहा। मंदिर में सुबह मंदिर के पुजारी आचार्य कपिल ने.धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराये। अनुष्ठान के यजमान टैक्सी यूनियन भवाली के उपाध्यक्ष संजय लोहनी उनकी पत्नी गीता लोहनी, गोपाल रौतेला उनकी पत्नी सीमा रौतेला थे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैंकड़ों की संख्या में नीम करौली कैंची धाम से आ जा रहे भक्तों, यात्रियों, पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने मां वैष्णों देवी का.प्रसाद छका। इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष संजय लोहनी, सचिव खष्टी बल्लभ भट्ट, कोषाध्यक्ष सतीश चन्द्र, किशोर कुमार, प्रताप बिष्ट, सुनील कुमार, पवन सनवाल, चारू बिष्ट, राजन लाल, पंकज कुमार, देवेंद्र. बिष्ट, कृष्णा साह सहित सभी यूनियन के सदस्यों न सहयोग किया। मालूम हो कि टैक्सी यूनियन द्वारा जोखिया मंदिर में सावन माह में महाभंडारे का आयोजन किया जाता.है।
























