Connect with us

धर्मक्षेत्र

चारधाम यात्रा 20 दिन में 70 लोगों की मौत अब तक 14 लाख ने किये दर्शन

 चारधाम यात्रा   20 दिन में 70 लोगों की मौत अब तक 14 लाख ने किये दर्शन
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड स्थित चारधाम यात्रा पर जाने की तैयारी लोग महीनों पहले शुरू कर देते हैं। यात्रा शुरू होते ही यहां भारी संख्या में भगवान के श्रद्धालु पहुंचते हैं। साल दरसाल धाम पर पहुंचे वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूट रहा है। इस बार भी 20 दिनों में लाखों लोग चार धाम की यात्रा पर निकल चुके हैं। लगातार यह संख्या बढ़ रही है। वहीं चारधाम के कठिन रास्ते और भारी भीड़ के बीच 20 दिनों में 70 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इनमें से केदारनाथ में 27, बद्रीनाथ में 22, गंगोत्री और यमुनोत्री में 21 लोगों की मौत हुई है। वहीं शासन प्रशासन लगातार लोगों के दर्शनों को सुलभ बनाने और जान को बचाने के लिए व्यवस्था को बेहतर करने में लगा है। इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई 2024 से की गई। वहीं रजिस्ट्रेशन दो महीने पहले शुरू हो गये थे। चारधाम की यात्रा शुरू होते केदारनाथ से लेकर बदरीनाथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। यहां लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। अधिकारियों की मानें तो पिछले 20 दिनों में चारधाम यात्रा पर 14 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की यह संख्या दोगुनी है। प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि अगर भीड़ ज्यादा बढ़ी तो व्यवस्था बनाएं रखने के लिए एनडीआरएफ और आईटीबीपी की मदद ली जाएगी चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की संख्या के साथ ही यहां मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले 20 दिनों में 70 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि मौत की वजह हाई एल्टीट्यूड क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी भी है। इस वजह से लोगों को चढ़ाई में दिक्कतें आती हैं। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या दिन दोगुनी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 दिनों में केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। यह पिछले दो सालों के मुकाबले 127 प्रतिशत ज्यादा है। 

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING