Connect with us

धर्मक्षेत्र

सावन में 5 राशियों को मिलेगा शिवजी की कृपा का विशेष लाभ, ग्रहों के शुभ संयोग

सावन में 5 राशियों को मिलेगा शिवजी की कृपा का विशेष लाभ, ग्रहों के शुभ संयोग
सीएन, प्रयागराज। 22 जुलाई 2024 से सावन आरंभ हो हुआ हैं। भोलेनाथ की कृपा के साथ इसी दिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार नवपंचम राजयोग भी बनने वाला है।अबकी बार सावन का महीना ग्रहों की दृष्टि से बहुत शुभ माना जा रहा है। सावन में इस बार शुक्रादित्य राज योग और  राजयोग के प्रभाव में रहने से करियर और कारोबार में विशेष सफलता प्राप्त होने के योग हैं। पूरे सावन गुरु की शुभ दृष्टि कन्या और वृश्चिक समेत 5 राशियों पर रहेगी। साथ ही सावन के पहले सोमवार को चंद्रमा और मंगल का नवम पंचम योग बन रहा है। सावन के दूसरे सोमवार को गजकेसरी योग के साथ ही धन योग भी बन रहा है।
कर्क
भोलेनाथ की कृपा और नवपंचम राजयोग दोनों के चलते आपकी लंबे वक्त से चली आ रही समस्या दूर हो जायेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय शुभ रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको बुलंदी पर पहुंचा देगा। कोई बढ़िया प्रोजेक्ट भी आपके हाथ लग सकता है। वैवाहिक सुख मिलेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे।
मकर
नवपंचम राजयोग और भगवान शिव की कृपा से आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थित बढ़िया रहेगी और पुराने झगड़े और तनाव से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस करते हैं तो ये समय नए आय के स्रोत ढूंढने का होगा और बैंक बैलेंस को बढ़ाने का होगा। परिवार के साथ सुखी पल सांझा करेंगे।
वृश्चिक
आपके लिए ये सावन खुशियां लेकर आ रहा है। पैतृक सुख मिलेगा और कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय लाभकारी रहेगा। वैवाहिक सुख मिलेगा। शादी नहीं हुई है। तो शादी का प्रस्ताव आपके लिए आ सकते हैं लव लाइफ अच्छी रहेगी। 
सिंह राशि
कमाई अच्छी होने के साथ ही घर में रहेगी सुख शांति। सिंह राशि में सावन के महीने में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा और इससे सिंह राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। आपकी कमाई अच्छी होने के साथ घर में भी सुख शांति का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के बीच में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जिन लोगों की अभी शादी नहीं हुई है उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। आपके परिवार के लोगों से आपको हर मामले में सहयोग मिलेगा। कारोबार में आपका मुनाफा अच्छा होने से प्रसन्नता रहेगी।
कन्या राशि
आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कन्या राशि आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सावन का महीना इस बार कन्या राशि के लोगों के लिए बहुत खास होने वाला है। इस राशि के लोगों पर गुरु की पंचम दृष्टि रहेगी। इसके प्रभाव से कन्या राशि के लोगों की खूब कमाई होगी। आपको कारोबार में लाभ होगा और नौकरी में भी खूब सम्मान प्राप्त होगा। आपको प्रमोशन भी मिलने के योग बन रहे हैं और कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होने से आपके कोष में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING