Connect with us

धर्मक्षेत्र

ईस्टर संडे’ ज्योलीकोट स्थित सेंट एंथोनी चर्च में पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया

​सीएन,ज्योलीकोट/नैनीताल। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का पर्व ‘ईस्टर संडे’ ज्योलीकोट स्थित सेंट एंथोनी चर्च में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ईसाई समुदाय के साथ-साथ भारी संख्या में समुदाय के लोगों, सिस्टर्स ने प्रतिभाग किया। प्रार्थना सभा में प्रवचन करते हुए फादर डेरिक पिंटो ने पवित्र मिसा का बलिदान अर्पित  करते फादर पिंटो ने कहा कि “ईस्टर का पर्व अंधकार पर प्रकाश, मृत्यु पर जीवन की विजय का प्रतीक है। प्रभु यीशु का पुनरुत्थान हमें क्षमा, शांति और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे और मानवता की सेवा का संदेश भी दिया। विशेष भजनों (क्वायर) से प्रभु की महिमा का गुणगान,विश्व शांति और जन-कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब बाहरी राज्यों के शातिर अपराधी हावी, तो यह सरकार का फेल्योर, बाहरी व स्थानीय संघर्ष की भी शुरुआत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING