Connect with us

धर्मक्षेत्र

कैंची धाम के 60 वां स्थापना दिवस पर बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

कैंची धाम के 60 वां स्थापना दिवस पर बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
सीएन, कैंचीधाम/नैनीताल।
विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस 15 जून 2024 के अवसर पर नीम करौली बाबा जी के दर्शन करने को भारी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। आज कैंची धाम 60 वां स्थापना दिवस है। सुबह से ही बाबा नीम करौली के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने वाला है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि मेले में एक दिन पहले ही 10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। देश विदेश से बड़ी संख्या में बाबा के भक्त दर्शनों के लिए कैंची धाम पहुंचे हैं। महोत्सव के सुचारु और सही ढंग से व्यवस्थाओं को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशाशन ने भी अपनी कमर कसी है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि बाबा जी के दर्शन कतारबद्ध तरीके से हो। वहां ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल व्यवस्था बनाए हुए हैं यातायात सुचारू चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था चाक.चौबंद है, जिससे भक्तजन बिना किसी बाधा के बाबा जी के दर्शन कर सकें। भक्तों में भारी उत्साह दिख रहा है। भक्तजनों की सुविधा हेतु लगातार अनाउंसमेंट कराकर व्यवस्था बनाए रखने हेतु आग्रह किया जा रहा है। इधर यातायात के लिए कैची मार्ग को जीरो जोन बनाया गया है। शटल सेवा के वाहनों को छोड़ सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। जगह-जगह पार्किंग में वाहनों को पार्क कर भक्तों को शटल सेवा से कैंची भेजा जा रहा है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING