Connect with us

धर्मक्षेत्र

होली पर 100 साल के बाद विचित्र संयोग, 25 को लगेगा चंद्रग्रहण, कैसा रहेगा राशिफल

होली पर 100 साल के बाद विचित्र संयोग, 25 को लगेगा चंद्रग्रहण, कैसा रहेगा राशिफल
गीतिका दुबे, नईदिल्ली।
अबकी बार होली पर 100 साल के बाद विचित्र संयोग बन रहा है। दरअसल होलिका दहन अबकी बार 24 मार्च को है और 25 तारीख को रंगोत्सव मनाया जाएगा। पंचांग की गणना से मालूम होता है कि 25 तारीख को दिन में चंद्रग्रहण लगेगा। ज्योतिष गणना से मालूम होता है कि साल 1924 में भी होली के दिन चंद्र ग्रहण लगा था। हालांकि फर्क बस यह है कि उस समय चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखा था और इस बार 25 मार्च का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। उस समय पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था लेकिन अबकी बार लग रहा चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। चंद्रग्रहण के दौरान का चंद्रमा सिंह राशि में होंगे जबकि राहु और सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे यह ग्रहण मिथुन समेत 5 राशियों के लिए लाभकारी परिणाम देने वाला होगा। होली के बाद इन राशियों के जीवन का स्वर्णिम काल आरंभ होगा और करियर कारोबार में उन्नति होगी।
मेष राशि वालों पर चंद्र ग्रहण के प्रभाव: होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ प्रभाव बढ़ाने वाले माना जा रहा है। आपको करियर और कारोबार में अनुकूल फल प्राप्त होंगे। आपके जीवन में सुविधाएं बढ़ेंगी और आपको कारोबार में कामयाबी हासिल होगी। इस बीच आपकी योजनाओं को गति मिलेगी और कारोबार में धन का निवेश बढ़ाने से लाभ होगा। आपको कहीं से रुका धन मिलने से आपके कुछ रुके प्रोजेक्ट फिर से आरंभ हो सकते हैं। आपको संतान पक्ष के लोगों से शुभ समाचार मिलेगा और पैतृक संपत्ति के मामले में बहुत लाभ होगा। आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होगी।
मिथुन राशि वालों पर चंद्र ग्रहण के प्रभाव: मिथुन राशि वालों के लिए होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण आपको करियर और कारोबार के मामले में काफी आगे तक ले जाएगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलेगी। आप इस दौरान करियर के मामले में जो भी फैसला आप लेंगे उसमें आपको लाभ होगा। होली पर लगने वाला ग्रहण आपके जीवन में भौतिक सुविधाएं बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आप इस दौरान काम धंधे में भी अच्‍छी कमाई कर पाएंगे।
तुला राशि वालों पर चंद्र ग्रहण के प्रभाव: तुला राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण अनुकूल फल देने वाला माना जा रहा है। आपको इस दौरान वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है और आप किसी प्रॉपर्टी से जुड़ी डील कर सकते हैं। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपके प्रमोशन की खबर आपके लिए आ सकती है। करियर से जुड़े शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे और आप धन की बचत करने में भी सफल होंगे। आपका बैंक बैलेंस इस बीच बढ़ेगा और आप पैसों की भी काफी बचत कर पाएंगे।
मकर राशि वालों पर चंद्र ग्रहण के प्रभाव: मकर राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण आपके जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आपको वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति होगी और आपके धन में वृद्धि होगी। नौकरी के मामले में आपको कहीं से काम की जानकारी मिल सकती है। आपको मनचाही जगह पर काम करने के लिए भेजा जा सकता है और आपके जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। जो लोग विदेश से कारोबार करते हैं उनका काम और आगे बढ़ेगा और लाभ कमाएंगे। जीवनसाथी और संतान का साथ आपको हर मामले में मिलेगा।
कुंभ राशि वालों पर चंद्र ग्रहण के प्रभाव: होली पर चंद्र ग्रहण के बाद कुंभ राशि वालों के जीवन में तरक्की करने के नए अवसर आएंगे। आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे और आपके व्यक्तित्व में काफी निखार आएगा। जो लोग पार्टनरशिप में अपना बिजनेस करते हैं उनको लाभ होगा। आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्य का संयोग बन रहा है। करियर में आप ऊंची छलांग लगाएंग। जो लोग अभी तक आपके विरोधी थे, वे भी आपसे अब दोस्ती करने के बारे में सोचने लगेंगे। अन्य राशियों पर भी चंद्रग्रहण का सुखद फल रहेगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING