Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज सोमवार, 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व : रक्षाबंधन धागा समारोह दोपहर 1.30 बजे से रात 9.08 बजे तक

आज सोमवार, 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व : रक्षाबंधन धागा समारोह दोपहर 1.30 बजे से रात 9.08 बजे तक
सीएन, नैनीताल। हर साल श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। ये पर्व भाई.बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना करती हैए वहीं भाई अपनी बहन को उम्र भर सुरक्षा का वादा करता है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व अगस्त 2024 में मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षा बंधन का पर्व श्रावण मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है।
रक्षाबंधन 2024 कब है, शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल रक्षा बंधन का त्योहार सोमवार, 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन धागा समारोह. दोपहर 01.30 बजे से रात 09.08 बजे तक। 3. रक्षाबंधन मुहूर्त. दोपहर 01.43 बजे से लेकर शाम 04 20 बजे तक। प्रदोष समय रक्षाबंधन मुहूर्त. शाम 06.56 बजे से लेकर रात 09.08 बजे तक। रक्षाबंधन भद्रा समाप्ति. दोपहर 01.30 बजे। रक्षाबंधन भद्रा पुंछा. सुबह 09.51 बजे से लेकर सुबह 10.53 बजे तक। रक्षाबंधन भद्रा मुख. सुबह 10.53 बजे से लेकर दोपहर 12.37 बजे तक। पूर्णिमा तिथि. 19 अगस्त 2024 की सुबह 03.04 बजे से लेकर रात में 11.55 बजे तक।
क्यों मनाई जाती है राखी
रक्षाबंधन का जिक्र प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और महाकाव्यों में भी है। एक प्रचलित कथा के अनुसार, महाभारत में जब भगवान कृष्ण की उंगली कट गई थी, तब द्रौपदी ने खून को रोकने के लिए अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़कर बांधा था।फ जिसके बाद कृष्ण ने उनकी रक्षा करने का वादा किया था। माना जाता है कि यहीं से राखी के त्योहार की शुरुआत हुई थी।
हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में राखी का त्योहार काफी महत्व रखता है। यह त्योहार भाई.बहनों में प्यार और स्नेह का प्रतीक है।  इस दिन बहन.भाई पारंपरिक पोशाक पहनते हैं। बहनें राखी, रोली, चावल के दाने, मिठाई, दीया और रक्षा सूत्र की थाली तैयार करती हैं। बहनें भाई की आरती करके उनके माथे पर तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधती हैं। भाई बहन को प्यार से उपहार और पैसे देते हैं। राखी सुरक्षा, देखभाल और सम्मान को दिखाता है। यह एक.दूसरे के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास दिलाता है।  

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING