Connect with us

आपदा

चारधाम यात्रा में केदारनाथ की यात्रा बंद, हैली सेवाओं के साथ पैदल मार्ग पर भी लगी रोक

चारधाम यात्रा में केदारनाथ की यात्रा बंद, हैली सेवाओं के साथ पैदल मार्ग पर भी लगी रोक
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में से एक धाम पर जाने से रोक लग गई है। इसकी वजह इस धाम जाने वाला रास्ता प्रकृति की चपेट में आ गया है। यहां 14 जून की रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इसकी वजह से केदारनाथ की तरफ जाने वाला मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हेलिकॉप्टर से लेकर पैदल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। दरअसल केदारनाथ में लगातार मूसलाधार बारिश के साथ ही जंगल चट्टी के पास एक छोटी नदी में अचानक से उफान आ गया। इसके चलते मलबा और चट्टान केदारनाथ के पैदल मार्ग के बीच गिर गई। इसकी वजह से रास्ता बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों की सुरक्षा और उन्हें कोई कठिनाई न हो, इसे देखते हुए सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं की यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पुलिस ने यह भी आश्वस्त किया है कि जो श्रद्धालु सड़क क्षतिग्रस्त होने से पहले केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो चुके थे, उनकी प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। वहीं इस दौरान हेलिकॉप्टर सेवाएं भी बंद रहेंगी। रुद्रप्रयाग पुलिस ने यात्रा को रोकने के साथ ही श्रद्धालुओं से केदारनाथ न पहुंचने की अपील की है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। यहां श्रद्धालुओं से अपील की गई है वे जहां भी वहीं सुरक्षित रहें। आसपास के होटल और धर्मशालाओं में सुरक्षित स्थलों पर ठहरें। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अभी रास्ते को साफ किया जाता रहा है। इस काम में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। इस बीच किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए केदारनाथ की हेलीकॉप्टर के साथ ही पैदल यात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा स्थगित रखने का आग्रह किया है। आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले में रविवार तड़के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जा रहे 7 श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल था। हादसे के तुरंत बाद चारधाम यात्रा मार्ग पर हेलिकॉप्टर सेवाओं को दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भवाली में कैबिनेट मंत्री खजान दास का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत कार्यकर्ता स्वागत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING