Connect with us

आपदा

लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर डीएम रयाल ने नैनीताल के सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए

सीएन, नैनीताल।.जनपद नैनीताल में विगत 2 दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में सभी (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं जिसमें, जिला आपदा कंट्रोल रूम सहित सभी तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने के साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल को अपनी मशीनरी एवं मैनपावर के साथ संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी मार्ग के अवरुद्ध होने पर तत्काल खोला जा सके। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि राजस्व विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर क्षति का आकलन कर रही हैं। जहां कहीं भी मकानों को आंशिक क्षति या पशुहानि की सूचना है, वहां तहसीलदार के माध्यम से तत्काल राहत वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में लगभग चार दर्जन के आसपास मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत ग्रामीण सड़कें हैं। 4-5 स्टेट हाईवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का गरमपानी वाला भाग बारिश के कारण बाधित है, जिसे खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं कार्य जारी है जो शीघ्र खुल जाएगी। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में ही घर से बाहर निकलें। क्रोनिक लैंडस्लाइड जोन, नदी, नालों, गधेरों और बरसाती नालों के किनारे जाने से बचें। बरसाती नदियों का बहाव बहुत तेज होता है और अनहोनी की आशंका रहती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं से अपील है कि रील्स बनाने या फोटोग्राफी के लिए जोखिम भरे स्थानों पर न जाएं और मानसून काल तक ऐसी गतिविधियों से परहेज करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज देहरादून, नैनीताल व बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, अभी राज्य कीं 172 सड़के बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING