Connect with us

आपदा

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांपी, लोग सहमे

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांपी, राहत की बात यह है कि किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नही है। रविवार देर रात आए भूकंप के तेज झटकों से लोग सहम गए। रात के समय भूकंप महसूस होने पर कई लोग नींद से जाग गए। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में रहा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में उत्तरकाशी से करीब 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बताया गया है। इसका केंद्र बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास रहा। भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिले की गंगा और यमुना घाटी के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। बता दें कि उत्तरकाशी जिला भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है। वर्ष 1991 में 20 अक्टूबर की मध्यरात्रि को आए 6.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने जिले में भारी नुकसान मचाई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट : उत्तराखंड के 32 विधायकों की हो सकती है छुट्टी, नैनीताल जिले से मोहन बिष्ट, सरिता, बंशीधर, दीवान बिष्ट के नाम शामिल, क्षेत्रीय असंतोष प्रमुख कारण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING