Connect with us

धर्मक्षेत्र

चारधाम यात्रा : यात्रियों को पंजीकरण कराने के लिए बहाना पड़ रहा है पसीना

सीएन, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए शुरू की गई टोकन की व्यवस्था से यात्री परेशान हो रहे हैं। दूसरे दिन भी कई यात्रियों का जब काउंटर पर नंबर आया तो उनसे टोकन मांग लिया गया। टोकन था नहीं तो आईएसबीटी में इसे लेने जाना पड़ा। वहां पहुंचे तो टोकन ही खत्म हो गए थे। इस व्यवस्था से परेशान कई यात्रियों ने टोकन बंद करने की मांग की। वहीं, पंजीकरण के दौरान सर्वर धीमा होने से व्यवस्थाएं और चरमराई रहीं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पंजीकरण कराने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। वहीं, काउंटर की व्यवस्था बनाने और भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन का पसीना छूट रहा है। कई यात्री ऐसे मिले जिन्हें टोकन के लिए आईएसबीटी स्थित पर्यटन विभाग की बिल्डिंग में भेजा गया।उन्हें वहां टोकन नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह वे फिर से उसी बिल्डिंग में गए लेकिन दो काउंटरों पर करीब एक हजार लोग पहले से खड़े थे। लाइन लंबी होती जा रही थी। एक हजार लोगों को टोकन देने के बाद टोकन देना बंद कर दिया गया, इससे उन्हें फिर से टोकन नहीं मिला। इन यात्रियों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। प्रशासन ने पंजीकरण के काउंटरों की संख्या आठ से 12 करा दी लेकिन यात्रियों की भीड़ के सामने चार अतिरिक्त काउंटर भी कम पड़ गए। स्थिति यह रही कि एक काउंटर के आगे 200-200 तीर्थयात्री खड़े थे। कैंप में इतने यात्री बड़ी मुश्किल से समा पा रहे थे। ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के दौरान सर्वर के धीमे होने से यात्रियों का विवरण अपलोड नहीं हो पा रहा था। इससे यात्रियों को काफी देर तक काउंटर पर खड़े रहना पड़ रहा था। पंजीकरण हॉल में भीषण गर्मी पड़ रही थी।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING