Connect with us

धर्मक्षेत्र

केदारनाथ धाम तक स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क हेली सेवाएं, आज से हो जाएंगी शुरू

केदारनाथ धाम तक स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क हेली सेवाएं, आज से हो जाएंगी शुरू
सीएन, रूद्रप्रयाग।
केदारनाथ धाम तक जाने वाले स्थानीय लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब केदारनाथ जाने के लिए स्थानीय लोगों को निशुल्क हेली सेवाएं दी जाएंगी। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय लोगों के आवागमन हेतु विशेष रूप से हैली का संचालन किया जा रहा है। 31 जुलाई को केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा अवरुद्ध हो गई थी। हालांकि इस बीच राज्य सरकार के दिशा.निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को फिर से संचालित करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किए गए हैं। अब धीरे.धीरे केदारनाथ धाम की यात्रा फिर पटरी पर आने लगी है। आशा व्यक्त की जा रही है कि द्वितीय चरण की यात्रा आगामी 15 सितंबर से निर्बाध ढंग से व वृहद स्तर पर संचालित होना शुरू हो जाएगी। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय लोगों के आवागमन हेतु विशेष रूप से हैली का संचालन किया जा रहा है। अतिवृष्टि के बाद ऐसे व्यापारी जो केदारनाथ में स्वयं का व्यवसाय कर रहे थे तथा उनका रेस्क्यू कर वापस लाया गया था। उनके लिए कल से निःशुल्क हेली सेवा शुरू की जा रही है। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इस विशेष हेली सेवा का संचालन हिमालय सिरसी हेलीपैड से किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग केदारनाथ में दर्शन करने अथवा अपना व्यवसाय हेतु जाना चाहते हों वो अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज सहित अपना संपूर्ण विवरण संबंधित ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराएं। ताकि आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें हेली के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचाया जा सके।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING