Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 24 नवंबर का राशिफल : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है, परिवार में खुशियां आएंगी

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आज आपका आत्मविश्वास सामान्य दिनों से अधिक रहेगा। जिस काम में बार-बार रुकावट आ रही थी, वह अब आसान लगने लगेगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। धन से जुड़ी स्थिति में सुधार होगा और कोई रुका भुगतान भी मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन शांत और संतुलित बना रहेगा। परिवार में प्यार और सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरी कामों पर ही धन लगेगा। कार्यक्षेत्र में पुराने अधूरे काम पूरे करने का अवसर मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की बात आज विशेष लाभकारी सिद्ध होगी। रिश्तों में सम्मान और समझ बढ़ेगी। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मन में कोई नया विचार जन्म ले सकता है जो आगे चलकर सफलता देगा। किसी की राय से आपको प्रेरणा मिलेगी। सभी कामों में धैर्य रखें और ध्यान एक ही दिशा में लगाएं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाली युवक अब भारतीय सेना की पोर्टर भर्ती से पूरी तरह गायब, विदेशी सेनाओं में जाने का क्रेज़

कर्क : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में शांति और संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य में हल्की थकान या आलस्य महसूस हो सकता है, इसलिए समय-समय पर आराम जरूर करें। किसी पुराने मित्र या परिचित से बात होने पर मन हल्का होगा। धन की स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने प्रभाव और नेतृत्व क्षमता से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी राय का सम्मान होगा और किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। करियर में तरक्की के संकेत हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा और घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। धन लाभ होगा।

कन्या : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होने की संभावना है। कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, पर स्थिति नियंत्रण में रहेगी। परिवार में सम्मान और समर्थन मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। संतान से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन गतिविधियों से भरा रहेगा लेकिन काम आराम से निपटते जाएंगे। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ईस्टर संडे' ज्योलीकोट स्थित सेंट एंथोनी चर्च में पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज भाग्य आपका साथ देगा। नए अवसर बनेंगे और करियर में दिशा बदलने के संकेत मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण बातचीत या समझौते से लाभ मिल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी और भरोसा बढ़ेगा। मन हल्का और सकारात्मक महसूस होगा। जो काम अटका था, वह आगे बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। धन वृद्धि के योग हैं और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी पुराने काम का समाधान मिलेगा और कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और परिवार में शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा। दिन पूरे समय सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। धन की स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने मित्र से बातचीत होने से मानसिक राहत मिलेगी। काम अपनी गति से चलते रहेंगे। खुद पर अधिक दबाव न डालें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  40 दिन अमेरिका-इजरायल व ईरान युद्ध के बाद बुधवार सुबह शांति का संदेश लेकर आई, 14 दिन नही होगा युद्ध

कुम्भ : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज ऊर्जा और उत्साह पूरे दिन बना रहेगा। नए काम शुरू करने या पुराने काम आगे बढ़ाने के अच्छे संकेत हैं। पढ़ाई, प्रतियोगिता या करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। बाहर घूमने या किसी छोटी यात्रा का विचार बन सकता है। मन प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। परिवार से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नई योजनाएं सफल होंगी। परिवार का साथ मिलेगा और घर में शांति बनी रहेगी। धन खर्च सोच-समझकर करें, नहीं तो बाद में दबाव महसूस हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बहुत काम आएगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING