Connect with us

धर्मक्षेत्र

श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित खिचड़ी महाभोग में मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया

सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित खिचड़ी महाभोग में आज मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। भगवान सूर्य एवं शनि को प्रिय खिचड़ी को पूर्ण भोजन माना गया है जिसमें पोषक तत्व होते है तथा माघ मास में खिचड़ी खाना शुभ माना जाता है। आज श्री राम सेवक सभा में मास तथा चावल के साथ खिचड़ी बनाई गई जिसमें मूली तथा खीरा का सलाद तथा धनिया मिर्च की चटनी शामिल की गई। लोगों ने भगवान सूर्य एवं शनि की कृपा प्राप्त करने हेतु प्रसाद रूप में खिचड़ी खाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज साह ,उपाध्यक्ष अशोक साह ,महासचिव जगदीश बावड़ी , राजेंद्र बिष्ट ,बिमल चौधरी , विमल सह ,पूर्व महासचिव मुकुल जोशी सहित पूर्व विधायक संजीव आर्य ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी ,डॉ मनोज बिष्ट गुड्डू ,मोहित लाल साह ,आशु बोरा ,प्रो. ललित तिवारी ,राजीव लोचन सह ,बबली ,गिरीश भट्ट ,चंद्र प्रकाश सह ,दिनेश चंद्र ,आनंद बिष्ट ,मनोज जोशी देवेंद्र लाल साह,दिनेश भट्ट,भगवान कुंवर भुवन बिष्ट,रूचिर शाह, गोविंदआदि शामिल रहे । अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि बसंत आंचमी के अवसर पर 2 फरवरी को सामूहिक उपनयन संस्कार सभा भवन में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए पंजीकरण किए जा रहे है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING