Connect with us

धर्मक्षेत्र

नैनीताल में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन जारी आज होगा विशाल भंडारा

नैनीताल में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन जारी आज होगा विशाल भंडारा
सीएन, नैनीताल। गोवर्धन कीर्तन हाॅल समिति भवन मल्लीताल नैनीताल में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन भी जारी रहा है। इस ज्ञान यज्ञ के आयोजक विनीत  बालाजी भोजनालय मल्लीताल नैनीताल के स्वामी चन्द्रशेखर जोशी हैं। बुधवार को विशाल भंडारे के साथ इसका समापन होगा। ज्ञान यज्ञ कथा का श्रीगणेश गणपति वंदना से किया गया। श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में व्यास भगवती प्रसाद जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं से कथा आरंभ की। बाल लीलाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार श्रीकृष्ण ने पूतना राक्षसी को भी मां के समान सम्मान दिया। कथा में ब्रह्माण्ड दर्शन, ग्वाल बाल दर्शन लीला, धेनुका, कालिया शेषनाग कथाएं, कदम्ब वृक्ष कथा, वेद शिला, कात्यायनी देवी की उत्पत्ति उनके अवतरण के माहात्म्य का सजीव वर्णन किया। भजन गायकों के द्वारा गाए भजनों ने समय समय पर श्रोताओं को भाव विभोर किया। कथा में भक्तजनों की भारी भीड़ रही। उन्होंने 3 जनवरी को होने वाली कथा व विशाल भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह सभी श्रद्धालुओं से किया है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING