Connect with us

धर्मक्षेत्र

सावन में करें दान, भोले बाबा दूर भगाएंगे गरीबी, आज है  3 अगस्त हरियाली अमावस्या

सावन में करें दान, भोले बाबा दूर भगाएंगे गरीबी  3 अगस्त  हरियाली अमावस्या
सीएन, हरिद्वार।
सावन में क्या.क्या दान करना चाहिए, किन चीजों के दान से पाप कटेंगे। सावन मास की हरियाली अमावस्या 4 अगस्त को है। उदया तिथि के अनुसार सावन की अमावस्या इसी दिन मानी जा रही है। सावन मास को लेकर मान्‍यता है कि इसमें भगवान शिव धरती पर आते हैं। कहा जाता है कि आप सावन में भगवान शिव को सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न कर सकते हैं। इस महीने में पूजा.पाठ का अपना विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस महीने दान करने का बहुत पुण्य मिलता है और इस महीने की अमावस्या में दान का अपना अलग ही महत्व है। सावन मास की हरियाली अमावस्या तिथि 3 अगस्त दोपहर 3.50 बजे से शुरू होगी और 4 अगस्त को दोपहर 4.42 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार हरियाली अमावस्या 4 अगस्त को मनाई जाएगी। आज हम उन चीजों की बात करेंगे, जिनका सावन के महीने में दान करना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद ही अच्‍छा माना जाता है। माना जाता है कि रुद्राक्ष भगवान शिव को बेहद ही प्रिय है। इसकी उत्पत्ति भोले के आंसुओं से हुई थी। दान के लिए इसे बेहद ही खास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आपसे जाने.अनजाने में जो भी पाप हुए हैं वह रुद्राक्ष दान करने से धुल जाते हैं। इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह दान सिर्फ पंडितों को ही करना चहिए। काले तिल का भी ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व बताया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि सावन में काले तिल का दान करने से राहु और केतु के साथ शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या को भी खत्म किया जा सकता है। दान की चीजों में अगला नाम देसी घी का आता है। ऐसा माना जाता है कि सावन में घी का दान या शिवलिंग पर इसे अर्पित करने से पुरानी से पुरानी बीमारी में फायदा होता है। इससे व्यक्ति को निरोगी काया मिलती है। अगर आप कालसर्प योग से गुजर रहे हैं तो ऐसे में आपको शिवलिंग पर नाग.नागिन का जोड़ा चढ़ाना है। इसे आप चांदी, तांबा या कांसे का भी बनवा सकते हैं। सावन में मोक्ष प्राप्ति के लिए भी उपाय दिए गए हैं। ऐसी मान्यता चली आ रही है कि इस समय कुर्सी, छतरी और अन्न दान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। नमक का भी इस माह में विशेष महत्व है, माना जाता है कि सावन में नमक का दान करने से गरीबी दूर होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके दान भर से आपकी सभी आर्थिक समस्या खत्‍म होती है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING