Connect with us

धर्मक्षेत्र

तल्लीताल बाजार में गणेश भगवान की मूर्ति के साथ भक्तों ने नगर भ्रमण किया

तल्लीताल बाजार में गणेश भगवान की मूर्ति के साथ भक्तों ने नगर भ्रमण किया
सीएन, नैनीताल।
नगर के तल्लीताल बाजार में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। भक्तों ने गणेश भगवान की मूर्ति के साथ शहर भ्रमण किया, बाद में ठंडी सडक़ में श्री मां पाषाण देवी मंदिर के समीप मूर्ति को नैनी झील मैं विर्सजन कर दिया गया। इससे पूर्व दोपहर 12 बजे तल्लीताल बाजार से भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया….अगले बरस तू जल्दी आना… के भजन के साथ वैष्णो देवी मंदिर से इंडिया होटल होते हुए वापस गांधी चौक तल्लीताल तक पहुंचे और वहां से गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए पाषाण देवी मंदिर तक ले जाकर विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने भजन गाकर उनको विदा किया। बता दें कि नगर पालिका परिषद की पूर्व सभासद किरन शाह और उनके पति मनोज शाह टोनी पिछले 6 वर्षों से गणपति महोत्सव मना रहे हैं और उनके आवास पर वह विराजे जाते हैं जिसे सोमवार को भक्तों ने भजन कीर्तन के साथ रुखसत किया। इस दौरान भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य पुजारी पंडित बसंत चंद्र तिवारी ने पूजा अर्चना शुरू की और तिलक लगाकर सभी का अभिनंदन किया। बता दें कि बीते रोज रविवार को भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री अमनदीप आनंद, राजेंद्र मनराल, वीरेंद्र मनराल, रिंकी बिष्ट, किरण शाह, गीता शाह, प्रेमा शाह, प्रेमा अधिकारी, मुकेश शाहए मनोज शाह ए शोभा तिवारी, पवन बिष्ट, दीपक शाह, हेमा बिष्ट, दिनेश पांडे, सीमा शाह, भावना राव, कल्पना कर्नाटक, लता कर्नाटक, खष्टी बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, रजनी शाह, पवन बिष्ट, कनिष्का भंडारी, सुमन परिहार, हरीश शाह तथा मीना शाह सहित अन्य भक्तगण मौजूद थे।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING