Connect with us

धर्मक्षेत्र

श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म झांकी की दी संगीतमय प्रस्तुति

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल।.निकटवर्ती ग्राम सरियाताल में कमला जीना पत्नी स्व. नन्दन सिंह जीना के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस में में श्री कृष्ण जन्म झांकी की संगीतमय प्रस्तुति के मध्य शास्त्री हरिओम ने कृष्ण के गोकुल से मथुरा गमन का भावपूर्ण वाचन किया।  गोकुल छोड़ने की कथा में जहा व्यास हरिओम शास्त्री सहित भक्त श्रद्धालुओ की आंखे छलक पड़े वही गोकुल प्रसंग में भक्त झूम कर नाच उठे।, कंस वध, उद्धव और अन्य प्रसंग सुनाए। भक्ति पूर्ण माहौल में कथा सुनने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु आ रहे है। आचार्य संजय सती हिमांशु, भट्ट और संगीत आचार्य हिमांशु कांडपाल मनोज पाठक एवं भानु प्रकाश जोशी एवं संत श्री सोलह मणि महाराज द्वारा संगीतमय प्रस्तुति देकर सहयोग किया जा रहा है। इस अवसर पर बालम सिंह जीना,बच्ची सिंह जीना, देवेन्द्र सिंह जीना,मदन सिंह,जीना,हीरा सिंह जीना,भुवन सिंह जीना,बसंत सिंह जीना,हरगोविंद रावत, मनमोहन बिष्ट जीवन अधिकारी केसर सिंह राजन चमियाल, भुवन रावत, नरेश चामियाल आदि उपस्थित थे।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING