Connect with us

धर्मक्षेत्र

जनवरी 2025 अंक ज्योतिष भविष्यफल : सूर्य के समान चमकेगा मूलांक 1 वालों का भाग्य

 जनवरी 2025 अंक ज्योतिष भविष्यफल: सूर्य के समान चमकेगा मूलांक 1 वालों का भाग्य
सीएन, हरिद्वार।
जनवरी साल का पहला महीना होता है। अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार जनवरी महीने का मूलांक 1 होगा। इसका अर्थ यह है कि अंक 1 के स्वामी सूर्यदेव हैं। यदि आप किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को पैदा हुए हैं तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए जनवरी का महीना क्रमशः 2, 9, 1, 1, 8 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। जिसमें से अंक 8 आपके मूलांक के लिए शत्रुता रखने वाला अंक है और 9 औसत या औसत से बेहतर परिणाम देना चाहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यदेव को भाग्य, आत्मा, इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और पिता के कारक माने जाते हैं। साल 2025 अंक ज्योतिष भविष्यफल की बात करें, तो मूलांक 1 के लिए जनवरी का महीना बहुत ही शानदार रहने वाला है। धन प्राप्ति के साथ मूलांक 1 वाले सफलता प्राप्त करेंगे। मूलांक 1 सहित जनवरी के महीने में मूलांक 1, 5 और 6 वाले भी सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे।
जनवरी 2025 भविष्यफल मूलांक 1: धन प्राप्ति का प्रबल योग
प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। लव लाइफ में खुशियां दस्तक देंगी। इस माह आपके कार्यक्षेत्र में भी धीरे-धीरे सुधार आते जाएंगे। आर्थिक मामलों के लिए जनवरी का महीना शुभ महीना है। निवेशों द्वारा शुभ संयोग बनेंगे। यह माह धन प्राप्ति के लिए शुभ महीना है। हालांकि जनवरी के आखिर में आप अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल करते नजर आ रहे हैं।
जनवरी 2025 भविष्यफल मूलांक 2: जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आएगी
जनवरी के महीने में आपकी लव लाइफ में सुकून आएगा। आप अपने साथी के साथ पार्टी मूड में रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे और जीवन में शांति महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर मन थोड़ा.सा संशय में रहेगा लेकिन अंत में वही प्रोजेक्ट सफलता भी लेकर आएगा। बॉस का साथ निभाने की आवश्यकता है वरना अहंकार का टकराव कष्ट लेकर आ सकता है। जनवरी के आखिर में एक नई शुरुआत मन को प्रफुल्लित करेगी।
जनवरी 2025 भविष्यफल मूलांक 3: लव लाइफ में सुख.समृद्धि का संयोग
इस माह आपकी लव लाइफ में सुख-समृद्धि के संयोग धीरे-धीरे बनेंगे। जनवरी की शुरुआत में आपके द्वार की गई मेहनत आपके लिए भविष्य में बेहतर फल लेकर आएगी। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक हो सकते हैं। इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। इस माह के अंत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है।
जनवरी 2025 भविष्यफल मूलांक 4: इस महीने अच्छे प्रोजेक्ट मिलेंगे
आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है। धन लाभ की प्रबल स्थितियां बन रही हैं। हालांकिए आर्थिक मामलों में ही किसी बुजुर्ग के ऊपर व्यय भी अधिक हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगेए तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। प्रेम संबंध में मेंटल स्ट्रेस बढ़ सकता है। आप अपनी इंट्यूइशन का अनुसरण कर निर्णय लेंगे, तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस माह के अंत में कोई दो प्रोजेक्ट आपके जीवन में लुभावने संयोग लेकर आएंगे एवं सुखद अनुभव रहेंगे।
जनवरी 2025 भविष्यफल मूलांक 5: सुख.समृद्धि का संयोग बनेगा
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और इस माह आप विजय रथ में आगे बढ़ते हुए जा रहे हैं। इन प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में अपने पर भरोसा कर निवेश करेंगेए तो धन लाभ अवश्य होगा। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। आप अपने साथी के साथ किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं। जनवरी के आखिर में जीवन में सुख.समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे।
जनवरी 2025 भविष्यफल मूलांक 6: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी
आर्थिक मामलों में सफलता हासिल करेंगे और निवेशों द्वारा भी उत्तम फल प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में खट्टे.मीठे अनुभव हो सकते हैं। जनवरी किसी शुरुआत में आपको अपने प्रोजेक्ट से संबंधित कोई सुखद समाचार मिल सकता है। हालांकि किसी प्रोजेक्ट में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर होगा। प्रेम संबंध में अपने साथी के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। इस माह के अंत में आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे।
जनवरी 2025 भविष्यफल मूलांक 7: आर्थिक मामलों में निवेश से अच्छा परिणाम मिलेगा
इस माह आपके प्रेम संबंध में आपके जीवन में काफी बदलाव आने शुरू होते जाएंगे। एक नई शुरुआत आपके जीवन में कुछ नयापन लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको किए गए वादे अभी पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। आपको अपनी तरफ से बैकअप प्लान के साथ काम करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में अगर कोई निवेश आपको अच्छे परिणाम देगा। वहीं पर व्यय की स्थितियां बनती जाएंगी। जनवरी के आखिर में जीवन में धीरे-धीरे सुधार आएंगे।
जनवरी 2025 भविष्यफल मूलांक 8: धन लाभ का योग बनेगा
जनवरी 2025 भविष्यफल मूलांक  8: धन लाभ का योग बनेगा
कार्य क्षेत्र में सुखद समय आएगा एवं आपके प्रोजेक्ट समय पर आपको पूर्ण होते दिखाई देंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। प्रेम संबंध में आपसी मतभेद इस माह बढ़ सकते हैं। संयम के सतह किसी भी निर्णय पर पहुंचेगेए तो बेहतर होगा। इस माह के आखिर में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है।
जनवरी 2025 भविष्यफल मूलांक 9: प्रेम संबंध के लिए सुखद समय
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और रचनात्मक कार्यों द्वारा सफलता हासिल करेंगे। प्रोजेक्ट भी समय पर पूर्ण होते जाएंगे। आर्थिक मामलों में व्यय बढ़ सकते हैं। इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में सुखद समय व्यतीत होगा और मन प्रसन्न रहेगा। इस माह के अंत में सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे।
हनुमान चालीसा का नियमित रूप से पाठ करना शुभ रहेगा।
मूलांक कैसे निकाला जाता है
आपकी जन्मतिथि 26 है तो 2 और 6 का जोड़ करने पर 8 आपका मूलांक है।
आपकी जन्मतिथि 22 है तो 2 और 2 का जोड़ करने पर 4 आपका मूलांक है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING