Connect with us

धर्मक्षेत्र

काबड़ यात्रा : यूपी के योगी बाबा की राह पर सीएम धामी, दुकान पर लिखना ही होगा नाम

काबड़ यात्रा : यूपी के योगी बाबा की राह पर सीएम धामी, दुकान पर लिखना ही होगा नाम
सीएन, हरिद्वार।
कांवड़ यात्रा 2024 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी फैसला लिया है कि राज्‍य में दुकानदारों को अपनी दुकान के आगे नाम लिखना होगा। हरिद्वार एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है। उनके अनुसार दुकान मालिक और स्टाफ का नाम लिखना जरूरी है। फिलहाल दुकानदारों का वेरिफिकेशन तेजी से किया जा रहा है। वहीं रुड़की में भी 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी हाईवे पर बने ढाबों का सत्यापन शुरू कर दिया है। यहां भी ढाबा संचालक, दुकानदारों को अपनी नेम प्लेट लगवानी होगी। पुलिस प्रशासन ने सभी को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल नारसन से लेकर हरिद्वार कांवड़ पटरी, हाईवे पर कई दुकानें, ढाबे हैं। उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे यूपी में कांवड़ रूट पर दुकानदारों को नेमप्लेट लगाना होगा। खानपान की दुकानों के सामने दुकानदारों को अपना नाम और पहचान बताने होगी। ऐसा फैसला कांवड़ यात्रा की आस्था और यात्रा की शुचिता को बरकरार रखने के लिए किया गया है। साथ ही यूपी सरकार ने चेतावनी दी है कि हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का जाएगी। इस बीच कांवड़ यात्रा के रूट्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि उन रूटों पर आने वाले दुकानों, ढाबों, होटलों के मालिकों को नाम और पहचान जारी करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 2 अप्रैल 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस को लेकर जो चिंताएं चल रही थीं, उनमें राहत मिलने लगेगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING