Connect with us

धर्मक्षेत्र

कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी व भजनों से श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। समीपवर्ती ग्राम सरियाताल में राम सिंह रावत, ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत के आवास पर छह दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में व्यास डॉ मनोज पाण्डे ने राम अवतार व भगवान के अवतारों का सुन्दर वर्णन किया।संगीतमय प्रस्तुति के साथ कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी और भजन से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान व्यास श्री पांडे ने कहा कि भगवान प्रदत्त इस शरीर में असीम शक्तियां दी है, और हमें इस शक्ति का उपयोग आध्यात्मिक उन्नति, समाज के कल्याण के लिए जागृत करनी चाहिए।परायण आज मंगलबार को हवन, पूर्णाहुति,पुस्तक पूजन, व्यास पूजन प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ होगा। आयोजन में हयात सिंह रावत,हरगोबिंद रावत,नीलम रावत, लक्ष्मण रावत, उत्तम रावत, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING