Connect with us

धर्मक्षेत्र

शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन, करें ये पांच उपाय

शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन, करें ये पांच उपाय
हरिद्वार।
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सप्ताह के हर दिन का विशेष महत्व होता है क्योंकि हर वार किसी न किसी देवी या देवता को जरूर समर्पित होता है। रविवार का दिन सूर्यदेव की समर्पित होता है।  शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। शनिवार के दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करने पर व्यक्ति के जीवन में सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। जिन लोगों के ऊपर शनि दोष शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव रहता है। शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से कष्ट दूर हो जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना गया है। शनिदेव व्यक्तियों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के अनुसार ही शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिवार के दिन शनि को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा दिन माना गया है। आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन.कौन से उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
असहाय लोगों की मदद
मान्यता है कि इस दिन सामर्थ्य के अनुसार व्यक्ति को गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए ऐसा करने से काफी चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं। इस दिन ज़रुरतमंदों को काले चनेए काले तिलए उड़द दाल और सर्दी के मौसम में ऊनी कपड़े दान करने से शनिदेव की कृपा मिलती है।

पीपल की पूजा
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही पूजनीय और पवित्र वृक्ष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में शनिदेव समेत सभी देवताओं का वास होता है। पीपल वृक्ष की शनिवार के दिन विशेष पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होने के साथ धनए समृद्धिए यशए कीर्ति आदि की भी प्राप्ति भी होने लगती है। शनिवार को रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से मनुष्य के जीवन में खुशहाली आती है।  
 शमी वृक्ष की पूजा
शनिवार के दिन शमी के वृक्ष की पूजा कर इसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है वही विवाह आदि मांगलिक कार्यों में आ रही रूकावट भी दूर होती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर होती है उन्हें शनिवार के दिन अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे ना केवल आपके काम में आने वाली बाधाएं कम होती हैं बल्कि शनिदेव की कृपा भी आप पर बनी रहती है।
नीले पुष्प चढ़ाएं
शास्त्रों के अनुसार भगवान शनि को नीले रंग के फूल अति प्रिय है। इसलिए शनिवार के दिन इस रंग के फूल जरूर शनिदेव को चढ़ाए।अपराजिता का फूल नीले रंग का होता है यह फूल शनिदेव को बहुत प्रिय है। शनिवार के दिन 5ए 7ए 11 अपराजिता के फूल लेकर शनिदेव के चरणों में चढ़ा देंगे शनिदेव जल्द प्रसन्न हो जाएंगे। इसी प्रकार नीले.बैंगनी रंग का आक का फूल शनिदेव को अर्पित करने से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल 16 सितंबर 2024 :  मीन राशि के जातकों का आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा

तेल का अभिषेक करें

शनिदेव को जो व्यक्ति शनिवार के दिन सरसों का तेल अर्पित करता है उनके सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। शनि देव की पूजा में सरसों या तिल का तेल अर्पित करना बहुत लाभदायक माना गया है। तेल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण आ रहे जीवन में कष्टों से छुटकारा मिलता है और रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं। शनिवार के दिन इस उपाय से धन.यश की प्राप्ति होती है एवं नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING