Connect with us

धर्मक्षेत्र

12 राशियों के लिए महाशिवरात्रि पर की जाने वाली पूजा विधि और विधान

12 राशियों के लिए महाशिवरात्रि पर की जाने वाली पूजा विधि और विधान
सीएन, हरिद्वार।
हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन शिव जी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं और कामकाज में तरक्की मिलती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। अगर कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार महाशिवरात्रि पर पूजा करता है तो उसे कई तरह से लाभ मिल सकता है।
मेष राशि
महाशिवरात्रि पर मेष राशि के लोगों सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनकर महा गायत्री मंत्र का जाप करना है। जल में दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही शक्कर या गुड़ की मीठी पुड़ी बना लें और भगवान शिव को भोग लगाएं। इससे आपका भाग्य चमकेगा। परिवार के सदस्यों के साथ.साथ आपके भी कामकाज में वृद्धि होगी।
वृष्भ राशि
वृष्भ राशि के लोगों के लिए महाशिवरात्रि का दिन उत्तम है। आप इस दिन जितना हो सके उतना ॐ नमः शिवाय का जाप करें। शिवलिंग का दही और गन्ने के रस से अभिषेक करें। इस दिन बैल को चारा खिलाएं। ऐसा करने से आपके परिवार का विकास होगा। आप पर मां लक्ष्मी की खास कृपा बनी रहेगी। शिव जी को बेर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
महाशिवरात्रि के अवसर पर जल्दी सुबह उठ जाएं और स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग के कपड़े पहन लें। शिवलिंग पर जल, गन्ने का रस, दही, चीनी, शहद, दूध, गुड़, तिल से अभिषेक करें। इसके बाद साफ पानी से शिवलिंग को साफ करें। फल.फूल और सफेद फूलों से शिवलिंग का श्रृंगार करें। प्रसाद के रूप में फल और मिठाईयां अर्पित करें। भगवान की कपूर से आरती करें। ॐ महेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
महाशिवरात्रि पर कर्क राशि के लोगों को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। आप जल, दही, दूध, शहद आदि चढ़ा सकते हैं। शिवलिंग पर चंदन और चावल भी अर्पित करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करना है। आपको ऊँ जटाधराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। शिवलिंग पर अनार के रस से अभिषेक करें। साथ ही घी का दीया भी जलाएं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद शिव मंदिर जाना चाहिए। इसके बाद आपको ॐ शूलपाणये नमः मंत्र का जाप भी करना चाहिए। शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। भांग, धतूरा और बर्फी का भोग लगाएं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें।
धनु राशि
धनु राशि के लोग ॐ नागेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। बेलपत्र और आंकड़े के फूल से भगवान शिव की पूजा करें।
मकर राशि
मकर राशि के लोग जल्दी सुबह उठ जाएं और स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। साथ ही शिवलिंग पर भांग, धतूरा चढ़ाएं। दूध और दही से अभिषेक करें।
कुंभ राशि
महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि के लोग ऊँ भौमेश्वराय नम मंत्र का जाप करें। दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।  शमी के फूल को शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे शनि की पीड़ा से आपको मुक्ति मिल सकेगी। शमी का फूल न मिले तो आप शमी का पत्ता भी अर्पित कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोग ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। नारियल के पानी से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही चावल और चंदन अर्पित करें। इससे आपके कामकाज में आ रही रुकावट दूर होगी और आपको धन लाभ होगा।
पंडित सुरेश पांडे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद व विधायक तो चुन सकता है, लेकिन अपनी पंचायत का गठन नहीं कर सकता उत्तराखंड का बेबस गांव...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING