Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 20 मार्च 2024 का राशिफल: मीन राशि के जातक आज के दिन अपने खानपान पर नियंत्रण रखें

आज 20 मार्च 2024 का राशिफल: मीन राशि के जातक आज के दिन अपने खानपान पर नियंत्रण रखें
मेष राशि आज का राशिफलः बाहर जाने से बचें क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। यदि किसी कारणवश बाहर जाना भी पड़े तो सार्वजनिक वाहन से ही यात्रा करें।
वृषभ राशि आज का राशिफलः पारिवारिक जीवन में दो-चार छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती है। घर में किसी सदस्य के साथ आपकी बहस भी संभव है। छात्रों को आज के दिन संभलकर काम करने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि आज का राशिफलः समाज में आपका कद ऊँचा होगा और सभी के बीच मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में भी किसी चीज़ को लेकर प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
कर्क राशि आज का राशिफलः सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अपने से उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा जो उनके बहुत काम आएगा। कृषि में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि आज का राशिफलः धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है।
कन्या राशि आज का राशिफलः स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घर के किसी सदस्य की तबियत भी बिगड़ सकती है। ऐसे में पूरी सावधानी बरतें और सतर्क रहें।
तुला राशि आज का राशिफलः आज का दिन आपके लिए शुभ है और किसी शुभ कार्य में ही धन खर्च होने की संभावना है। किसी के साथ द्वेष हो सकता है लेकिन वह कुछ समय के लिए ही रहेगा।
वृश्चिक राशि आज का राशिफलः कोई नयी चीज़ सीखने को मिलेगी और आपको उसमे आनंद भी आएगा। नौकरी में कुछ अड़चन जरुर आएगी लेकिन अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
धनु राशि आज का राशिफलः किसी के साथ पुराना कोई रिश्ता था जो टूट गया था आज उनसे पुनः बातचीत हो सकती है जो आपकी पुरानी यादों को एक बार फिर से ताजा कर देगा।
मकर राशि आज का राशिफलः आज के दिन व्यवसाय या नौकरी में उन्नति के लिए श्रेष्ठ समय है। यदि कोई विचार मन में है तो आज के दिन उसे अमली जामा पहना दें।
कुंभ राशि आज का राशिफलः आज के दिन जीवन में कुछ उथलण्पुथल मचेगी और बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। संयम से काम लेंगे तो कम नुकसान होगा।
मीन राशि आज का राशिफलः यदि आपको मधुमेह की बीमारी है तो आज के दिन अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। शाम के समय कुछ अनहोनी घटित हो सकती है।

Continue Reading
You may also like...

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING