Connect with us

धर्मक्षेत्र

श्री केदारनाथ धाम दिल्ली के विरोध में उतरे तीर्थ पुरोहित, केदारनाथ में किया प्रदर्शन

श्री केदारनाथ धाम दिल्ली के विरोध में उतरे तीर्थ पुरोहित, केदारनाथ में किया प्रदर्शन
सीएन, दिल्ली/केदारनाथ।
राजधानी दिल्ली में श्री केदारनाथ धाम दिल्ली बनाने को लेकर उत्तराखंड में विरोध शुरू हो गया है। जहां एक ओर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति यमुनोत्री धाम इसका विरोध कर रही थी। तो वहीं अब केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ धाम में विरोध किया। दिल्ली में केदारनाथ की तरह ही मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर में भक्त बारह महीने बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए भूमि पूजन भी कर दिया गया है। लेकिन उत्तराखंड में इसका विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ में इसके विरोध में प्रदर्शन किया। केदारनाथ धाम मंदिर का स्वरूप दिल्ली में बनाए जाने पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति यमुनोत्री धाम इसका विरोध कर रही है। समिति का कहना है कि ये क्या मानसिकता है सरकार कि अब चारों धामों के दर्शन दिल्ली में करवाए जाएंगे घ् ये सनातन धर्म एवं संस्कृति का घोर अपमान है। भगवान आशुतोष शंकर ऐसा करने वालों को सद्बुद्धि दें। मंदिर समिति का कहना है किद्वादश ज्योतिर्लिंगों में श्री केदारनाथ ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग है। जो साढ़े ग्यारह हजार फीट की उंचाई पर स्थित है। श्री केदारनाथ में इस ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने से बारह ज्योतिर्लिंगों का पुण्य फल प्राप्त होता है। इस मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा किया गया है। भगवान आशुतोष का ये सबसे प्रिय स्थान है। मंदिर समिति ने कहा है कि भगवान शंकर का मंदिर आप जहां मर्जी बनवाएं लेकिन केदारनाथ मंदिर के प्रारूप के बारे में बिल्कुल न सोचें। ऐसा करने से पूरे प्रदेश का ही नहीं अपितु पूरे देश का अहित और अपमान होगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING