Connect with us

धर्मक्षेत्र

श्री मद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के आयोजन में जुटे भक्तगण

सीएन, नैनीताल। गोवर्धन कीर्तन हाॅल समिति भवन मल्लीताल  नैनीताल में श्री मद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ  का आयोजन किया जा रहा है। इस ज्ञान यज्ञ के आयोजक बाला जी भोजनालय मल्लीताल नैनीताल के स्वामी चन्द्रशेखर जोशी ( पप्पन जोशी) हैं। व्यास भगवती प्रसाद जोशी द्वारा ज्ञान यज्ञ कथा के पांचवें दिन सभी श्रद्धालुओं को कलैंडर नव वर्ष की शुभकामनाएं व अपना आशीर्वाद दिया गया तथा समूचे शहर वासियों के उज्वल भविष्य की कामना की । ज्ञान यज्ञ कथा का श्रीगणेश गणपति वंदना से किया गया। कल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने के उपरान्त ,आज उनकी बाल लीलाओं से कथा आरम्भ कि बाल लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया, उन्होंने बतलाया कि किस प्रकार श्रीकृष्ण ने पूतना राक्षसी को  भी मां के समान सम्मान दिया। कथा में आगे ब्रह्माण्ड दर्शन, ग्वाल बाल दर्शन,चरण लीला,धेनुका, कालिया शेषनाग कथा, कदम्ब वृक्ष कथा,वेद शिला, कात्यायनी देवी की उत्पत्ति, उनके अवतरण के माहात्म्य का  सजीव वर्णन किया,भजन गायकों के द्वारा गाये भजनों ने  समय समय पर श्रोताओं को भाव विभोर किया उनके  भजनों कि गायकी से प्रभावित होकर श्रोताओं ने भी उनके स्वरों के साथ साथ अपने स्वरों को भी लगाया। गोपी वस्त्र हरण तथा गोवर्धन पूजा कि कथा को  व्यास भगवती प्रसाद जोशी जी ने विस्तार पूर्वक बतलाया। कथा के पांचवें दिन भक्तजनों की भारी भीड़ रही, कथा वाचक व्यास भगवती प्रसाद जोशी जी ने  श्रृद्धालुओं से आग्रह किया कि कथा के दो दिन  2 व 3 जनवरी और ‌शेष रह गये है इसलिए इस ज्ञान यज्ञ रूपी गंगा में डुबकी लगाने के लिए 2 बजे से 4 बजे तक अपनी सहभागिता करने की कृपा  करेंगें तथा 3 जनवरी को भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करें। व्यास जी द्वारा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद के साथ  प्रसाद दिया गया,तथा कल को समय पर कथा  में उपस्थित होने का आग्रह किया गया।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING